फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 489 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फतेहपुर दौरे के दौरान जिले को करीब 489.14 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 87 परियोजनाओं का लोकार्पण और 38 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और सुबह 10:30 बजे मदारीपुर कला स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सुबह 10:40 से 11:40 बजे तक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
सुबह 11:40 से 11:55 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इस दौरान वह अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद 11:55 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


योजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस व्यवस्था और खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। सबसे बड़ी राहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं से मिलने की उम्मीद है। दर्जनों गांवों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने वाली योजनाओं का लोकार्पण होगा। इससे वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।
बहुआ-हिनौता, बहराइच-बांदा मार्ग और असोथर-रामनगर कौहन मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में राजकीय आयुष चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज और अन्य निर्माण कार्य शुरू होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। पुलिस लाइन में छात्रावास, बैरक, ट्रांजिट हॉस्टल और साइबर थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण स्टेडियम, खेल मैदान, पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और अन्य जनसुविधाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

महना में बनेगा पुस्तकालय कक्ष
मुख्यमंत्री बहुआ ब्लॉक के महना गांव में 18 लाख से बच्चों के लिए पुस्तकालय कक्ष निर्माण की घोषणा करेंगे। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और साइबर थाना भवन की भी सौगात
मुख्यमंत्री जिले को पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और साइबर थाना के प्रशासनिक भवन की भी सौगात देंगे। इसके लिए सरकार ने 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

इन 87 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
योजना/परियोजना बजट (करोड़ रुपये)
पुलिस लाइन में 150 जवानों का बहुमंजिला छात्रावास - 9.00
12वीं वाहिनी पीएसी में 128 जवानों की बैरक - 7.52
राजकीय आईटीआई में कार्यशाला निर्माण - 4.51
50 शैया आयुष चिकित्सालय - 7.43
जिला न्यायालय परिसर में बाउंड्रीवाल व गेट - 2.34
पीएसी में 200 जवानों की बैरक - 10.94
पुलिस आवास निर्माण - 1.94
आईटीआई में आधुनिक प्रशिक्षण कक्ष - 3.82
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष, शौचालय व पुस्तकालय - 1.06
सद्भाव मंडप निर्माण - 2.34
आईटीआई परिसर में नया भवन - 9.97
प्राथमिक विद्यालय का उच्चीकरण - 1.30
बहुआ नगर पंचायत में बरातघर - 2.63
असोथर कृषि कल्याण केंद्र - 0.80
मॉडल कॉलेज में मल्टीपर्पज हॉल - 0.52
समाज कल्याण विभाग की 12 परियोजनाएं - प्रत्येक 0.20

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की 53 पेयजल योजनाएंबजट
(लागत करोड़ रुपये)
बसोहनी 3.05, कोदारपुर 1.91, लतीफपुर 1.90, मकनपुर 4.50, पहली कुतुबपुर 1.64, बरनपुर 2.36, गेदुरी 1.84, फरीदपुर 2.16, मीसा 2.10, दनियालपुर 3.54, मुरावां 3.44, सातो पीट 2.61, सुल्तानपुर सातो 2.02, छीछिनी 3.11, करियामऊ-रामपुर 4.17, सेमरा 3.00, घूरी बुजुर्ग 2.29, हाशिमपुर मदेपुर 3.59, ख्वाजीपुर सेमरैया 2.28, सातो जोगा 4.64, रामवा पंथुवा 7.40, सराय मोहन सलेमपुर 2.62, सोनही 2.99, टेकसारी बुजुर्ग 4.26, छितमपुर 3.23, शाहीपुर 1.93, पदरी नबीपुर 0.95, सेमारी 4.23, करतसवा 2.51, बिजहौली 2.01, सोनवर्षा 1.81, पहाड़पुर 2.42, जसराजपुर 1.86, कोरैया 2.42, नरैनी 3.85, रसूलपुर उर्फ बैसापुर 1.88, रेई 3.23, तेंजा 2.34, उमरा 2.75, अंड मव 1.82, अतरहा 2.26, बरौं 2.22, दसौली 3.76, धर्मपुर सातो 8.00, कंधिया 3.73, रामनगर कौहन 2.65, ओती 2.99, सराय खालिस 3.00, उरौली 4.44, अंजना भैरो 1.85, लिलरा 1.63, सलेमपुर 1.51, सरवाल 1.88।

लोक निर्माण विभाग (7 परियोजनाएं)
फतेहपुर-बहुआ-हिनौता मार्ग सुदृढ़ीकरण - 89.60
फतेहपुर-बहुआ-हिनौता मार्ग (दूसरा खंड) - 26.72
बहराइच-बांदा मार्ग सुदृढ़ीकरण - 6.49
असोथर-रामनगर कौहन मार्ग चौड़ीकरण — 14.13
बेंसडी-असोथर संपर्क मार्ग - 1.76
सराय-अंदीपुर मार्ग - 1.17
हरनवां-लखनहा मार्ग - 0.97

इन 38 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
योजना/परियोजना - बजट (करोड़ रुपये)
आवासीय भवन निर्माण - 10.74
मेडिकल कॉलेज मरम्मत - 4.98
पॉलीटेक्निक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस - 7.07
जिला कारागार आवास - 6.74
पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल - 15.08
मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल - 9.64
साइबर थाना भवन - 3.35
एबीसी सेंटर - 2.79
असोथर खेल मैदान - 2.33
महना पुस्तकालय कक्ष - 0.18
ग्रामीण स्टेडियम - 8.37

इनका भी होगा शिलान्यास
ग्रामीण संपर्क मार्ग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 14 परियोजनाएं और लोक निर्माण विभाग की 13 परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इनमें बहराइच-बांदा शहरी मार्ग चौड़ीकरण, खदेरी नदी पर बॉक्स कलवर्ट, मनावा-सरकंडी मार्ग, सतखरा-बंधवा मार्ग, जीटी रोड-गोपालनगर लिंक मार्ग समेत विभिन्न संपर्क मार्ग और लघु सेतु निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें