फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हटे अवैध कब्जे, एक महीने पहले की थी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा में महीने भर पहले राजस्व टीम ने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों का सीमांकन करके कब्जेदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन निर्देशों पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। अतिक्रमण जस का तस बरकरार है।
विज्ञापन

मामला कल्याणपुर थानाक्षेत्र के कोरसम गांव का है। इस ग्राम पंचायत के मजरे धीर का पुरवा में गांव के किनारे खलिहान की जमीन है। दो बीघे जमीन पर काफी समय से कुछ लोगों ने गोबर के घूर व छप्पर डालकर कब्जा कर रखा है। गांव के ही हीरा सिंह ने इस अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में की थी।
इसी आधार पर करीब एक माह पूर्व राजस्व टीम ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर जमीन चिह्ति कराकर प्रधान सुनील सिंह व ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दी थी। घूर और छप्पर हटवाने के लिए कब्जेदारों को निर्देश भी दिए थे। प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से कहा था कि जमीन पर मेड़बंदी कराकर पौधरोपण करा दी जाए। लेकिन एक महीने बीत जाने के बावजूद पौधरोपण व मेड़बंदी तो दूर कब्जा तक नहीं हटाया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत का चुनावी वर्ष होने के कारण कोई भी प्रधान इस समय अपने वोटर को नाराज करना नहीं चाहता। ग्राम प्रधान सुनील सिंह के प्रतिनिधि राजू सिंह ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा सीमांकन तो कराया गया है। खाली भी प्रशासन ही कराए तभी मेड़बंदी व पौधरोपण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें