फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ने खाया जहर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरुवार को चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे किशोरी समेत दो की मौत हो गई। बाकी दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

ठठराही मोहल्ला निवासी वंशलाल की पुत्री सुनीता देवी (16) ने परिजनों की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मलवां थानाक्षेत्र के दीवानीपुर गांव निवासी 56 वर्षीय रामबहादुर चर्म रोग से पीड़ित थे। उनका पांच साल से इलाज भी चल रहा था। वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे मौत हो गई। उधर, बिंदकी कोतवाली के बरेठर खुर्द निवासी किरण देवी (30) की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना संजय ने दोपहर परिजनों से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें