ससुर खदेरी नदी में शिक्षकों के साथ श्रमदान करती डीएम अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्यप्रकाश एवं अन्य अधि?
- फोटो : FATEHPUR
खागा। ऐरायां ब्लाक के रोशनपुर टेकारी में बुधवार को ससुर खदेरी नदी के पुनरुद्धार के लिए शिक्षकों ने फावड़ा थाम कर खोदाई की। उनका हौसला बढ़ाने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने भी खोदाई की।
डीएम ने कहा कि श्रमदान करना पुनीत कार्य है। ससुर खदेरी नदी के जीर्णोद्धार के लिए सभी वर्गों के लोगों को श्रमदान करना चाहिए। श्रमदान में ऐरायां ब्लाक के सभी परिषदीय स्कूलों के 200 व हथगाम ब्लाक के 60 शिक्षकों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान सज्जन ने पुष्प गुच्छ देकर डीएम का स्वागत किया। इस मौके पर सीडीओ सत्य प्रकाश, एसडीएम अजय नारायण सिंह, बीएसए संजय कुमार कुशवाहा, बीडीओ अशोक कुमार, एपीओ आशीष शर्मा, बीईओ श्रवण कुमार पाल, शिक्षक कृष्णवीर सिंह, रामप्रसादपाल, विजय त्रिपाठी, कुलदीप कुलभूषण, उदयभान जायसवाल मौजूद रहे।
भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी की अगुवई में चौहट्टा में जेसीबी से श्रमदान किया गया। ऐरायां के सूरजबली ने भी अपने खर्च पर जेसीबी से 30 मीटर नदी की खोदाई कराकर श्रमदान में भाग लिया।