फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 11वीं किस्त के लिए तीन लाख 67 हजार पात्रों को इंतजार करना पड़ सकता है। अपात्रों को चिह्नित करने के लिए सोशल ऑडिट टीम गांव-गांव जाकर जांच कर रही है। 11वीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये पात्रों के खाते में भेजे जाने हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों सोशल ऑडिट के लिए विकास भवन में साक्षात्कार हुआ था। इसके बाद अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल ऑडिट टीम में ब्लाक स्तर पर अधिकारी तैनात किए गए हैं। अवर अभियंता कृषि संदीप राज ने बताया कि तेलियानी ब्लाक में सह नोडल अधिकारी दिनेश शर्मा एडीओ कृषि, भिटौरा ब्लाक में राजाराम शर्मा, बहुआ ब्लाक में हरिदास, असोथर ब्लाक में राजवीर सिंह, हसवा ब्लाक में रामकेश को नियुक्त किया गया है। ऐरायां में हुब्बलाल राजपूत, धाता में प्रेमलाल, हथगाम में सोमवीर सिंह, विजयीपुर में वेदप्रकाश शर्मा, मलवां में सूरज सिंह, देवमई में नंदकिशोर सचान, खजुहा में विनोद कुमार द्विवेदी, अमौली में जसवंत कुमार निरंजन को तैनात किया गया है। इनके नेतृत्व में टीमें गांव-गांव अभियान चलाकर अपात्रों को चिह्नित कर रही हैं।
सोशल ऑडिट टीमें गांवों में जाकर प्रधान व कोटेदार के माध्यम से अपात्रों को चिह्नित करेंगी। अपात्रों का का नाम सूची से हटाया जाएगा। ऐसे में पात्रों को 11वीं किस्त के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राममिलन सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें