फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक, उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े

विज्ञापन
वार्ड में भर्ती हीट स्ट्रोक के मरीज। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। सप्ताह भर में नये रोगियों की संख्या 1000 पार कर गई। हीट स्ट्रोक के साथ उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव के लिए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती बच्चा मरीजों की संख्या में 19 पहुंच गई है। युवा और वृद्ध हीट स्ट्रोक से ग्रसित हो रहे हैं। सप्ताहभर में जिला अस्पताल की ओपीडी मेें 200 रोगियों की बढोत्तरी हुई है। शनिवार को 1031 नये रोगियों का पंजीयन हुआ। डॉ. सुरेश रजावत का कहना है कि अस्पताल में बच्चा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें डायरिया और तेज बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएम गुप्ता ने बताया कि मौसम का मिजाज ठीक नहीं है। थोड़ी सी चूक किसी पर भी भारी पड़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को बचाने की जरूरत है। इनमें प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। जरूरी होने पर ही तेज धूप में घर से बाहर जाएं। खूब पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी न होने पाए। दूषित पानी और बासी खाना कतई न खाएं। आरओ का पानी उपलब्ध न हो तो उबला पानी पीएं। किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त दवा का स्टाक है। कुशल डाक्टरों की टीम है। जिला स्तर पर तीन संक्रामक रोग नियंत्रण टीमें गठित की गई हैं। सभी पीएचसी में एक-एक टीमें गठित हैं।
विज्ञापन

- डॉ. राजेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें