फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बोले, पशु छुट्टा छोड़े तो अंदर

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते पशुधन एंव दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पशुधन एवं दुग्ध विकास, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोवंशों को छुट्टा छोड़ने वाले लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। इसके लिए एडीओ, पंचायत सचिव और चौकीदार गांव के पशुपालकों की रिपोर्ट बनाएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ भूसा, गो आश्रय स्थल और संचारी रोगों की रोकथाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गोवंशो के लिए गोशालाओं में पर्याप्त भूसा, हरा चारा, पशु आहार, पानी, प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। इसमें किसी प्रकार लापरवाही न बरती जाए। गौचर श्रेणी की जमीन में हरे चारा की बुआई कराई जाए। गोवंशों को लू से बचाने के लिए टाट-पट्टी की व्यवस्था कराई जाए। सभी जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक बार गोशालाओं का औचक निरीक्षण करें। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गोवंशों को टीका लगाया जाए। इस मौके पर सीडीओ सत्यप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार, परियोजना निदेशक डीआरडीए एमपी चौबे मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने 50 क्विंटल भूसा दान करने के लिए कहा। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान ने भी 50-50 क्विंटल भूसा दान करेंगे। हसवा, खजुहा और मलवां ब्लाक प्रमुख ने 20-20 क्विंटल भूसा दान करने की बात कही। पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह लोधी 30 क्विंटल भूसा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें