फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरजाघरों में होंगी प्रार्थना सभाएं

Fri, 25 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्म दिन में जहां गिरजाघरों में सुबह प्रार्थना सभाएं होंगी और केक कटेगा वहीं जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन के बीच सेंटा क्लाज बच्चों को टाफी चाकलेट और गिफ्ट देकर गुदगुदाएंगे। मैरी क्रिसमस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए इसाइयों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


प्रेम और एकता का ज्ञान देने वाले प्रभु यीशु के जन्म दिन को क्रिसमस पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को शहर के चौक, कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, पटेलनगर चौराहा आदि इलाकों में लोग गिफ्ट, केक आदि खरीदते नजर आए।

रंग बिरंगी रोशनी से क्रिसमस ट्री को तैयार किया गया है। शहर के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च और देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस बिटिरियन चर्च को दिनभर सजाया गया।
विज्ञापन


पास्टर गिरजा पीटर ने बताया कि क्रिसमस पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्म दिन पर पहले प्रार्थना होगी इसके बाद लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई देंगे। पास्टर विजय मसीह ने बताया कि प्रार्थना सभा के बाद बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें