सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती
मोड़ के पास मुगल रोड पर गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की
मौत हो गई और उसका साथी बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों और
ग्रामीणों ने गुस्से में सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटा तक आवागमन बंद
रहा। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।
गांव
के शराफत अली का बेटा अराफात अली 23 अपने दोस्त आमिर के साथ बाइक से
प्रेमनगर जा रहा था। तभी गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर सामने जा रहे ट्रक
को ओवरटेक करते समय ट्रक ने साइड मार दिया।
इससे अराफात पिछले पहिए की नीचे
आ जाने से कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आमिर छिटक कर बाहर गिरा।
ट्रक चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अराफात ने
हेलमेट नहीं पहना था।
यदि पहने होता तो हो सकता है उसकी जान बच जाती। घटना
की सूचना मिलते ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता सगीर अहमद सिद्दीकी सहित
तमाम ग्रामीण पहुंच गए। सड़क जाम कर दिया गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जिसने भी जाम तोडने की कोशिश की उसे वापस होना पड़ा। सूचना पर एसडीएम बलराम
सिंह और सीओ अतुल कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर गए। ग्रामीणों को
समझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।