फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर टेढ़ाकर अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी

विज्ञापन
चोरों ने तोड़ा शटर का लॉक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। पूर्वी बाईपास पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर उठाकर चोरों ने नकदी व शराब की बोतलें चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा मजरे सुजरही निवासी अंकित कुमार पूर्वी बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन है। गुरुवार की सुबह उसने देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है। उसने दुकान मालिक को खबर दी। जांच के बाद कोतवाली में अंकित ने चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि चोरों ने दुकान में रखी करीब 13 पेटी शराब, जिसकी कीमत 77 हजार रुपये है और गल्ले में रखा 62 हजार रुपये पार कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने जैक लगाकर शटर को टेढ़ा किया था। पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें