फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से 20 हजार नगदी, दो लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरों ने गुरुवार रात में चार किसानों के घर से लाखों की जेवर, नकदी पार कर दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र से तीन और गाजीपुर क्षेत्र से एक किसान के घर में चोरी हुई है। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मदोकीपुर निवासी शिवचरन निषाद ने बताया कि कमरे में ताला लगाकर घर के बाहर सो रहे थे। चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से से 10 हजार रुपये नगदी, एक लाख रुपये के जेवरात व एक कीमती मोबाइल चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले पप्पू यादव ने बताया कि तीन बक्सों के ताले तोड़कर चोर पांच हजार रुपये, 50 हजार कीमत के जेवरात समेट ले गए।
इसके बाद चोरों ने मिलन निषाद के घर का तोड़कर बक्सा उठा ले गए। गांव के बाहर खेत में बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये, करीब 50 हजार के जेवरात, कपड़े ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी किसान रमेश ने बताया कि वह लोग गुरुवार रात दरवाजे की कुंडी लगाकर बाहर सो रहे थे। चोर रात को घर में घुसे और बक्से का ताला तोड़कर पीतल के एक बोरी, जेवरात और 30 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। सुबह घटना का पता लगा। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- तीन मार्च को जलाला में ट्रक मैकेनिक के घर से दो लाख की चोरी।
- चार मार्च को कल्यानपुर थाने के पीछे छोटेलाल के घर से पांच लाख की चोरी।
- 10 मार्च को चौडगरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से एक लाख की चोरी।
- एक अप्रैल को अलीपुर में किसान के घर से चार लाख की चोरी।
- 22 अप्रैल को गुगौली निवासी अजीत पासवान के घर से चार लाख की चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें