प्रेमनगर। भैरवा खुर्द गांव में बुधवार की रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने जेवर, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। चोर करीब तीन लाख का माल समेट ले गए हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भैरवा खुर्द गांव निवासी राम सजीवन विश्वकर्मा का परिवार बुधवार को छत पर सो रहा था। रात में घुसे चोरों ने घर से सोने की बेसर, झुमकी, अंगूठी, जंजीर, चांदी की पायल, बिछिया, तोड़ियां, हाथ घड़ी, गैस सिलिंडर, 10 रुपये चोरी कर लिए।