फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक की दुकान में सेंध लगाकर चोरी

विज्ञापन
बहुआ में चोरी की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली इलाके में गुरुवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर इलेक्ट्रानिक की एक दुकान से करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के वाहिदपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र की बहुआ कस्बा स्थित एक मैरिज हाल के पास इलेक्ट्रानिक के सामान और रिपेयरिंग की दुकान है। प्रेमचंद्र ने बताया कि वह दुकान बंद कर गुरुवार की शाम घर चला गया था। वह शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा। दुकान के अंदर सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगी हुई थी।
प्रेमचंद्र ने बताया कि चोर दुकान में रखे नए समर्सिबल पंप की नई व पुरानी मोटर, कॉपर वायर व बिजली के अन्य सामान चोर चुरा ले गए हैं। चोर करीब डेढ़ लाख का माल ले गए हैं। बहुआ चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर मौके ने बताया कि आसपास इलाके में कई लोगों से पूछताछ की गई है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दुकानदार की तहरीर मिली है। चौकी इंचार्ज की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें