फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप मैनेजर के कांउटर से रुपये चुराने में गार्ड पकड़ा गया 17-10-52

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित एक ट्रक कंपनी के वर्कशॉप में कई महीनों से डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर कैश चुराने वाले सिक्योरिटी गार्ड को मैनेजर ने पकड़ लिया। मैनेजर की ओर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन

फैजाबाद अयोध्या के सिविल लाइन पोस्टल कालोनी फ्लैट नंबर तीन निवासी प्रभात कुमार सिंह लखनऊ बाईपास रोड स्थित ट्रक कंपनी के वर्कशॉप में मैनेजर हैं। वह मार्च महीने में तैनात हुए थे। उन्होंने 15 दिसंबर को अपने कार्यकाल का हिसाब मिलाया। करीब साढ़े तीन लाख रुपये कम मिले। हिसाब में गड़बड़ी होने पर आशंका हुई। सारा कैश उनके कमरे में टेबल के लॉकर में रहता था। लॉकर भी बंद कर जाते थे। 16 दिसंबर को हिसाब में नौ हजार 150 रुपये कम मिले। लगातार कैश मिलान में प्रतिदिन रकम चोरी की गई। तभी 27 दिसंबर को कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया। कैमरे में चोरी करते वर्कशॉप का सिक्योरिटी गार्ड कैद हुआ। उसे डुप्लीकेट चाबी लगाकर 72 सौ रुपये चुराते सोमवार सुबह रंगे हाथ पकड़ा गया।
27,28, 29 दिसंबर को भी कैमरे में वह कैद हुआ है। गार्ड छेदीराम पाल असोथर थाने के कुसुंभी गांव का निवासी है। वह सुबह के समय पानी की मोटर चलाने और कार्यालय की साफ सफाई कराने जाता था, तभी दूसरी चाबी से कैश चोरी करता था। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें