शुभारंभ में आ सकती हैं राज्यपाल
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग जिले में ‘पढ़ें लखनऊ अभियान’ की तर्ज पर कार्यक्रम चलाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन जनवरी में कर सकती हैं।
इसके लिए राजकीय, वित्तपोषित, वित्तविहीन और महाविद्यालयों के जोनल प्रभारियों की बैठक तीन जनवरी को दोपहर दो बजे विकास भवन सभागार में बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता डीएम करेंगे। यह जानकारी डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने दी।