फोटो-30-नहर कालोनी में प्रदर्शन करते ठगी पीड़ित। संवाद
फतेहपुर। चिटफंड कंपनियों में जमा धन की वापसी को लेकर पीड़ित निवेशकों का आंदोलन 21वें महीने में भी जारी है। शुक्रवार को सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों की समस्याएं सुनीं।
सांसद ने कहा कि सरकार गरीबों की मदद का दिन भर पिटारा पीटती है। 21 महीने से धरने पर बैठे ठगी पीड़ितों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आंदोलनकारी एक सितंबर 2024 से नहर कॉलोनी परिसर में धरना दे रहे हैं और केंद्र सरकार के बीएनएस एक्ट 2019 के तहत जमा राशि वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने बताया कि कलक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन जमा करने के लिए पटल तो खोल दिया गया है लेकिन अब तक भुगतान की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बताया कि जनपद में अब तक लाखों आवेदन जमा किए जा चुके हैं लेकिन न तो उन पर सुनवाई हो रही है और न ही जमा आवेदनों की रसीद दी जा रही है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस मौके पर रामऔतार, प्रेम कुमार, रामकरन राजपूत, दीपक कुमार, सतेंद्र कुमार, धनीराम, राम प्रकाश, राजू, राकेश कुमार, जगदीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो-30-नहर कालोनी में प्रदर्शन करते ठगी पीड़ित। संवाद