फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुखार, उल्टी-दस्त से बच्चे परेशान, जिला अस्पताल में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम में बदलाव के बीच जिले में बुखार, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब चार सौ मरीज बुखार की समस्या लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें हालत गंभीर होने पर 24 से अधिक मरीजों को रोजाना भर्ती किया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बालरोग विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बच्चा वार्ड में छह बेड बच्चों के लिए आरक्षित किए गए हैं। उल्टी, दस्त और तेज बुखार से पीड़ित बच्चों को चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। गंभीर लक्षण वाले बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल की ओपीडी में बुखार के साथ कई मरीजों में कमजोरी, शरीर में दर्द और अन्य समस्याएं भी सामने आ रही हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों को साफ और उबला हुआ पानी पिलाने, ताजा भोजन कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है। गंभीर बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें