फोटो-35-बढा यमुना का जलस्तर। संवाद
बहुआ। यमुना नदी का जलस्तर दो दिन में करीब तीन मीटर बढ़ गया है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। ग्रामीणों में दहशत है और वे नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। असोथर ब्लॉक के कोर्राकनक, मैनाही, डडियार समेत कई गांव चिंतित हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जलस्तर 91.33 मीटर था। शुक्रवार शाम पांच बजे यह 93.33 मीटर हो गया। शनिवार दोपहर 12 बजे तक यह 94.19 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर अभी चेतावनी स्तर 99 मीटर से 4.81 मीटर और खतरे के निशान 100 मीटर से 5.81 मीटर नीचे है। यदि वृद्धि जारी रही तो पलटूपुर, अढ़ावल जैसे गांवों के संपर्क मार्गों तक पानी पहुंच सकता है। इससे खेतों में पानी भरने और आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।
फोटो-35-बढा यमुना का जलस्तर। संवाद