फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने पहुंचे दो किशोर डूबे, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। शादी में शामिल होने के लिए आए दो किशोर यमुना नदी में नहाने पहुंचे और गहराई में जाने पर दोनों डूबने लगे। शोरगुल होने पर घाट के आसपास मौजूद लोगों ने एक किशोर को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक लापता हो गया। सूचना पर उसके परिजन वहां आ गए और पुलिस को बुलाया। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के बदलेवा का डेरा मजरे सरकंडी निवासी मोतीलाल प्रजापति के घर में शनिवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सराय खालिस गांव से मनीष उर्फ भोंदू (13) पुत्र रंजीत और अनुज (12) पुत्र धनराज पहुंचे थे। दोपहर बाद दोनों यमुना नदी में नहाने के लिए घाट किनारे पहुंचे और नहाने लगे।
दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे तो शोर मचाया। आवाज सुनकर घाट पर मौजूद लोग पानी में कूद पड़े और अनुज को खींचकर बाहर ले आए जबकि मनीष पानी में समा गया। लोगों ने किसी तरह से मनीष के घरवालों को खबर पहुंचाई तो वह बिलखते हुए वहां पहुंचे। सूचना पर इंस्पेक्टर असोथर नागेंद्र नागर, फायर ब्रिगेड की टीम व गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें