फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार दिनों तक चौरी-चौरा एक्सप्रेस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज के रामबाग प्रयागराज जंक्शन के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। इस वजह से गोरखपुर से कानपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस चार दिनों तक निरस्त रहेगी। इस दौरान यह ट्रेन सिर्फ वाराणसी तक ही चलेगी। ट्रेन का स्टेशन में ठहराव होने के कारण सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें व्यापारियों के साथ नौकरीपेशा के लोग शामिल हैं। ऐसे त्योहार के समय ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को आवागमन करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर 55 ट्रेनों का ठहराव है। चौरीचौरा ट्रेन का अप लाइन में स्टेशन सुबह 10 बजे व डाउन लाइन शाम 6 बजे ठहराव होता है। स्टेशन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर तक सफर करते हैं। इसके साथ सूबेदारगंज से चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस चार दिनों तक कानपुर से चलेगी। वहीं कालिंदी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। कानपुर-प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए मेमू कानपुर से मनोहरगंज तक ही चलेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें