राजकीय महिला महाविद्यालय में वोटर जागरूकता अभियान में वोट के लिए अपील करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए युवा वोटरों में खासा उत्साह है। मतदाता जागरूकता अभियान में युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहा है। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को मतदान जरूर करने के लिए परिवार और पड़ोसियों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
शहर बाकरगंज निवासी आरती देवी का कहना है कि मतदान का औसत बढ़ने के कर्मठ और ईमानदार जनप्रतिनिधि का चुनाव होने में मदद मिलेगी। ऐसे में प्रत्येक मतदाता का दायित्व बनता है कि वह स्वयं और पूरे परिवार समेत अनिवार्य रूप से मतदान करें। देवीगंज की रोशनी कहती हैं कि स्वयं मतदान करेंगी और पास पड़ोसियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी। शांतीनगर की निरुपमा कहती हैं कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है। इसे अगर यज्ञ कहा जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। सही जनप्रतिनिधि के चुनाव होने से देश और समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी। ऐसी हालत में वह परिवर समेत वोट करेगी और दूसरों को परिवार समेत वोट करने को प्रेरित करेगी। पक्का तालाब की कल्पना कहती हैं कि शासन प्रशासन को भ्रष्टाचार के मुक्त कराने के लिए ईमानदार जनप्रतिनिधि का चुनाव है।
ऐसी हालत में कर्मठ और ईमानदार प्रतिनिधि के चयन के लिए अधिक से अधिक मतदान करना बहुत ही आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए और दूसरों को मदतान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस बार 22 हजार युवा वोटर बढ़े हैं। 18 जनवरी को पीजी कालेजों में हुई शपथ ग्रहण में छात्र-छात्राओं की अच्छी भागीदारी थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी को सभी डिग्री और माध्यमिक स्कूलों में बच्चों ने स्वयं मतदान करने और पड़ोसियों को प्रेरित करने का संकल्प लिया है।