फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छका प्रसाद, लगाए बजरंग बली के जयकारे

Wed, 23 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में श्रद्धा और उत्साह से बुढ़वा मंगल का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में  दिन भर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ हुआ।
विज्ञापन



भक्तों ने  पवन पुत्र हनुमान की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में आयोजित भंडारा में भक्तों ने भक्ति भाव से बूंदी और लड्डू का प्रसाद  गहण किया।


मंगलवार को जिले में बुढ़वा मंगल पर्व की धूम रही। पटेलनगर स्थित हनुमान मंदिर में दिनभर पूजा पाठ हुआ। भक्तों ने हनुमान मदिर पहुंच कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।  शहर के मुराइनटोला स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन


यहां आने जाने वाले सभी भक्तों ने वीर हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की। चौक स्थित हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर हनुमान चालीसा के पाठ के बाद आरती की गई।
विज्ञापन



समीर तिवारी, दिलीप मिश्रा और राजू आदि भक्तों ने कहा  वीर हनुमान सबके दुख दूर करने वाले हैं। महाबली हनुमान की पूजा अर्चना करने से अलौकिक शक्ति मिलती है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें