मलवां थाना क्षेत्र में हाइवे पर दिन दहाड़े 13 लाख 60 हजार की लूट की घटना को पुलिस सिक्योरिटी कंपनी की लापरवाही मान रही है। बदमाशों ने सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जांच के साथ पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
मंगलवार दोपहर भारत पेट्रोलियम के दो पेट्रोल पंपों का 13 लाख 60 हजार का कैश लेकर जा रहे रेडियंट कंपनी के कर्मचारियों को बोलेरो से टक्कर मारकर बदमाशों ने लूट लिया । मामले की जांच पता चला है कैश्ले जाने वाले सुरक्षाकर्मियों के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
बदमाशों से मुकाबले के लिए उनके पास कोई शस्त्र नहीं था। पेट्रोल पंप का कैश ले जाने का कांट्रेक्ट रेडियंट कंपनी ने 15 सितंबर को किया था। इससे पहले सीएमएस सिक्योरिटी कं पनी की वैन कै श ले जाती थी। नए कांट्रैक्ट के सिर्फ सात दिन ही गुजरे थे वारदात हो गई। इससे साफ है कंपनी के कर्मचारियों की किसी ने रेकी की थी।
सात दिन के अंदर बदमाशों को कै श ले जाने वालों की पूरी जानकारी हो गई थी। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया पेट्रोल पंप का प्रतिदिन कैश शहर एसबीआई बैंक आता है।
रेडियंट कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी अभी तक सूचना भी नहीं दी थी। जबकि इससे पहले यही काम करने वाली दूसरी कंपनी की पूरी जानकारी पुलिस को थी। पुलिस उनकी हर तरह से सुरक्षा के इंतजाम भी रखती थी।
बदमाशों का पुलिस को मिला सुराग - नवागांतुक पुलिस अधीक्षक ओपी श्रीवास्तव को जिले में आए 24 घंटे भी नहीं बीते बदमाशाें ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर विभाग को सीधे चुनौती दी है। एसपी ने मामले की पड़ताल के लिए क्राइम ब्रांच समेत आधा दर्जन टीमों को लगाया है।
हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाशों के खिलाफ पुलिस को सुराग मिल गया है। सुराग सटीक निकला, तो जल्द बदमाशों को पुलिस उठाकर घटना का पर्दाफाश कर देगी।
रेडियंट कंपनी के कर्मी के साथ 26 लाख हो चुकी लूट- शहर के सिविल लाइंस में करीब छह माह पहले दिन दहाड़े कैश ले जाने वाले रेडियंट कंपनी के ही एक कर्मचारी को गोली मारकर 26 लाख रुपये की लूट की गई थी।
शहर के क लक्टरगंज इलाके से इंडसंड बैंक का कै श रेडियंट कं पनी का कर्मचारी बाइक से लेकर जा रहा था। तभी उसकी रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।
लूट की घटना एसपी के लिए अग्निपरीक्षा-जनसेवक- फतेहपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने कहा कि हाईवे में दिनदहाड़े साढ़े 13 लाख की लूट नवागंतुक पुलिस कप्तान की अग्निपरीक्षा है।
अगर घटना का खुलासा करके कैश बरामदगी नहीं होती है, तो आम जनता का नए एसपी कभी विश्वास जीत नहीं पाएंगे, क्योंकि पुराने एसपी ने क्राइम कंट्रोल करके जनता का विश्वास जीत लिया था।