फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य पथ पर चलने को किया प्रेरित

Sun, 26 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्ले वे इंग्लिश स्कूल में शनिवार को अधिष्ठापन अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। बच्चों को सम्मानित स्थान प्रदान कर उन्हें कर्तव्य पथ पर चलने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों को चार हाउसों में बांटा गया। इसमें सांची (रेड), नालंदा (ब्लू), तक्षशिला (ग्रीन), अजंता (यलो) शामिल हैं। सर्वसम्मति से स्कूल कैप्टन का चयन किया गया। बालक वर्ग में कक्षा 12 के छात्र विश्व प्रताप सिंह तथा बालिका वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा तैबा शाहीन को कैप्टन बनाया गया।

प्रधानाचार्य शहनाज फातिमा जाफरी ने कैप्टनों को उनके उत्तरदायित्व से परिचित कराया। इसके बाद बैच लगाकर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को विशिष्ट हाउसों के झंडे सौंपे गए। बच्चों ने शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से समस्त कुरीतियों को समाप्त करने की शपथ ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांची (रेड) में देवनरायण को हाउस मास्टर, अराधना अवस्थी को हाउस मिस्ट्रेस चुना गया। नालंदा (ब्लू) में निशांत गुप्ता को हाउस मास्टर तथा मिस्ट्रेस अपूर्वा, आरती, अर्चना अवस्थी को चुना गया। तक्षशिला में हाउस मास्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह व मिस्ट्रेस उर्वशी, यलो में हाउस मास्टर प्रशांत दीक्षित तथा मिस्ट्रेस दिव्यांशी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें