फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दोस्तों को कुचलने वाले वाहन की तलाश में सीसीटीवी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
= पुलिस ने विश्वेश के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी की दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सड़क हादसे में सोमवार को बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने हाईवे और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज चेक करने शुरू किए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वरनगर निवासी कुलदीप कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हादसे की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने नउवाबाग से लेकर 10 किलोमीटर दूरी तक 25 स्थानों पर मंगलवार को हादसा करने वाले वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस प्रथम दृष्ट्या हादसा किसी भारी वाहन जैसे ट्रक से होना मान रही है।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि उसका पुत्र विश्वेश, चित्रांशनगर निवासी स्पर्श गौतम, विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी अनुज पाल एक ही बाइक पर अटल बिहारी पार्क पर जिम को जाने लिए घर से निकले थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गड़रियनपुरवा काशीराम कॉलोनी मोड़ के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। किसी वाहन के कुचलने से तीनों की मौत हो गई। बाइक चालक स्पर्श का हेलमेट भी टूट मिला।
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन चालक की तलाश की जा रही है। सोमवार सुबह कोहरे की धुंध होने के कारण लोग हादसा नहीं देख पाए हैं। जल्द ही वाहन चालक का सुराग मिलेगा।
विज्ञापन


इनसेट
शहर अंदर से भी पार्क तक का सुरक्षित रास्ता
हादसे में तीन दोस्तों की मौत के बाद उनके परिचितों का कहना है कि तीनों हाईवे की जगह शहर के अंदर के रास्ता से जाते तो शायद हादसे न होता। दरअसल चित्रांश नगर के स्पर्श की बाइक से तीनों निकले थे। सबसे पहले अनुज पाल को चित्रांश ने बाइक पर बैठाया होगा। इसके बाद तांबेश्वर नगर से विश्वेश को बैठाया होगा। तांबेश्वर नगर से सीधा जेल रोड बाईपास हाईवे को निकलता है। वहीं दूसरा रास्ता शहर अंदर से बाकरगंज चौकी के लिए अटल पार्क तक जाता है। शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही सुबह न होने से काफी सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें