फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मकान में आग लगने से नकदी, जेवर और गृहस्थी का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के लोहर गढ़वा गांव में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक नकदी, जेवर और गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

लोहर गढ़वा गांव निवासी भाने पुत्र इंद्रपाल निषाद के घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग में डबल बेड, टीवी, मोबाइल, पंखा, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में छह हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें