फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। शादी में गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख का माल पार कर दिया। परिवार रविवार दोपहर करीब दो बजे शादी से लौटा। घर का ताला टूटा देखकर चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके की जांच के बाद तीन संदिग्ध को पकड़ा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव निवासी भगवानदास मौर्या ने बताया कि वह घर में पुत्री ममता के साथ रहते हैं और दो बेटे बाहर रहते हैं। वह बेटी के साथ शनिवार को हथगाम थाना क्षेत्र के सुदीनका पुरवा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, रविवार दोपहर को लौटे। भगवान दास ने बताया कि चोर मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए हैं। अलमारी में बहुओं के जेवरात रखे थे। उसने बैंक से 50 हजार रुपये बड़ी बेटी माया को देने के लिए निकाले थे। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि मौके की जांच की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शक के आधार पर कुछ लोगों के पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें