औंग। भट्ठा मालिक से मजदूर सप्लाई के ठेके के नाम पर साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाने के रहसूपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का मिराईं गांव में ईंट भट्ठा है। उन्होंने हमीरपुर जिला जलालपुर थाने के बरखेरा निवासी कमला प्रजापति व उसके साथी करन सिंह लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि ईंट भट्टे पर मजदूर भेजने का ठेका आरोपियों ने लेकर साढ़े सात लाख रुपये एडवांस लिए थे। इसके बाद कुछ मजदूर भेजे। वह मजदूर और दोनों ठेकेदार 24 ईंट भट्ठे में मुंशी के नहीं होने पर सामान व गद्दी पर रखे नौ हजार 700 रुपये चुरा ले गए। थानाध्यक्ष हनुमान प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।