- रिक्शा सवार व्यापारी की जेब से पार किए थे एक लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। व्यापारी के एक लाख रुपये चुराने वालों के करीब पहुंचने पर पुलिस ने एक माह छह दिन बाद सोमवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब निवासी अनिल साहू व्यापारी हैं। वह तीन फरवरी की दोपहर को घर से एक लाख रुपये लेकर व्यापार के काम से ई-रिक्शा से ज्वालागंज बस अड्डे जा रहे थे। बाकरगंज चौकी के पास रिक्शे वाले ने दो महिलाओं व एक युवक को बैठाया। इस दौरान सीट बदलने के लिए अनिल उठे तो उनकी जेब से एक लाख रुपये गायब थे। रास्ते में कुछ लोग रिक्शे से उतरे थे। बताया कि वह लोग ही रुपये चुरा ले गए हैं। खबर है कि पुलिस चोरों के करीब पहुंच गई है। इसके बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।