विजयीपुर (फतेहपुर)। ब्लाक क्षेत्र के गांव लोधौरा में बुधवार रात को बनाई गई आरसीसी सड़क को कुछ घंटे बाद ही कार चढ़ाकर खराब कर दिया गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की है।
गांव लोधौरा में जिला पंचायत निधि से 109 मीटर सीमेंटेड सड़क बनाई जा रही है। बुधवार रात सड़क पर सीमेंट की ढलाई की गई। उसके कुछ घंटे बाद ही रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने उस पर कार चला दी। इससे सड़क पर पहियों के निशान बन गए। ठेकेदार मनीष ने बताया कि मना करने के बाद भी गांव के एक व्यक्ति ने सड़क खराब की। गुस्साए ग्रामीण संदीप कुमार, धर्मपाल सिंह, कुलवंत सिंह, राजेश मिश्रा, अशोक, जय सिंह ने किशनपुर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
........................