फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीजल भरवा पंप से कार सवार शातिर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जैरीकेन में 13 हजार रुपये का डीजल भराने के बाद सेल्समैन को गाली गलौज कर कार सवार भाग निकले। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे शातिरों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मठेठा निवासी सूर्यकांत त्रिपाठी खखरेरू थाने के हकीमपुर खंतवा स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। मैनेजर ने बताया कि पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम कार सवार डीजल लेने तीन प्लास्टिक के जरीकैन डिकी में लेकर पहुंचे। कैन में कार सवार ने सेल्समैन कौशल किशोर उर्फ भोले से 147.45 लीटर डीजल भराया। डीजल की कीमत 13 हजार रुपये हुए। सेल्समैन कौशल किशोर के रुपये मांगने पर सवार गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कार सवारों का बाइक से काफी दूर तक पीछा किया। वह भागने में सफल हो गए। काफी खोजबीन के बाद कार सवारों का कोई पता नहीं चला। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें