फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार ट्रक में भिड़ी, पुत्र की मौत, पिता समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव के पास शुक्रवार सुबह मौरंग लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-27 निवासी एसजी गुप्ता अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज के लिए दो अलग-अलग कार से निकले थे। क्षतिग्रस्त कार उनके भाई अनिल गुप्ता चला रहे थे। उनके साथ पुत्र शिवम गुप्ता (27), पत्नी रेनू गुप्ता, बड़े भाई एसजी गुप्ता, भाभी सुषमा गुप्ता बैठे थे। दूसरी कार में एसजी गुप्ता की भतीजी कविता व परिवार के अभिषेक, विजयलक्ष्मी सवार थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उमरा गांव के सामने अनिल गुप्ता की कार आगे धीमी रफ्तार में चल रहे मौरंग लदे ट्रक से टकरा गई। कार तेज रफ्तार में होने की वजह ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से कार खिंचवाकर ट्रक से अलग करवाई। कार में आगे बैठे अनिल गुप्ता, उनके पुत्र शिवम गुप्ता, रेनू, एसजी गुप्ता को सीएचसी हरदों पहुंचाया। डाॅक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल हेमंत मिश्र ने बताया कि मौरंग लदे ट्रक को पकड़ा गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। कार चालक को झपकी आने से हादसा होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें