फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के चेहरे पर दौड़ी खुशी

Thu, 25 Jun 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां ब्लाक के चौडगरा स्थित प्रज्ञा महाविद्यालय में लगे रोजगार मेले में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी के लिए के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों का हुजूम उमड़ पड़ा। रोजगार मेलेे में विभिन्न कंपनियों के साक्षात्कार में कुल 435 अभ्यर्थी पास हुए। नौकरी मिलने की खुशी में सभी अभ्यर्थी खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन

इस रोजगार मेला में साक्षात्कार देने के लिए सुबह से ही क्षेत्र के हजारों युवक, युवतियां अपने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर पहुंच गए। यहां रेड चीफ, विनायक ग्रुप, एक्सक्लूसिव टेकभनोसाफ्ट, फ्रायोफूड्स प्राइवेट लिमिटेड कानपुर, एंजिस लिमिटेड लखनऊ, माइक्रो फाइनेंस, लखनऊ, श्रीराम केमिकल्स व बालाजी होम सोल्यूशंस गाजियाबाद आदि कंपनियों से अधिकारियों की टीमों ने अलग अलग साक्षात्कार लिया। इसमें चार सौ पैंतीस का चयन किया गया। कालेज के प्रबंधक विनय दीक्षित ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण आगामी माह से कालेज में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छह माह में इसी तरह के आयोजन कर क्षेत्र के बेरोजागारों को रोजगार दिलाए जाने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर सुशील मिश्रा, डा. एसके मिश्रा, प्रमोद सिंह, डा. विवेक सिंह भदौरिया, लालू सिंह , जवाहर सिंह राठौर, लोकनाथ पांडेय, राम प्रकाश सिंह चौहान, आदि मौजूद रहे। यहां आए सभी लोगों का आभार  प्राचार्य डा. एके सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें