फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खरपतवार से नहर जाम, सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान

विज्ञापन
फोटो-05-निचली गंगा नहर में खड़ा खरपतवार। संवाद
विज्ञापन
धाता। निचली गंगा नहर की हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही है। गोपालपुर तक करीब तीन किलोमीटर लंबा हिस्सा जलकुंभी और खरपतवार से पूरी तरह पट चुका है। इससे पानी का प्रवाह लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन

खरपतवार की इस रुकावट के चलते धाता, गोढवापर, कबरहा, रसूलपुर, भुरचुनी, सोनारी, अढौली, गोपालपुर और गोकुलपुर समेत कई गांवों के किसान सिंचाई से वंचित हैं। धान की फसल पर संकट गहराने लगा है।
किसानों का कहना है कि यह समस्या हर साल आती है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर हैं। अढौली के रमेश सिंह, रसूलपुर के नीरज सिंह और धाता के शिवम ने बताया कि जब तक नहर में जमा खरपतवार को जड़ से नहीं हटाया जाएगा, तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं है। किसानों ने डीएम से नहर की शीघ्र सिल्ट सफाई कराने की मांग की है। ताकि समय रहते फसलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें