फोटो-09-नहर कालोनी में बैठक करते ठगी पीड़ित जमाकर्ता। संवाद
फतेहपुर। नहर कॉलोनी में ठगी पीड़ित जमाकर्ता संगठन ने भुगतान न होने पर रविवार को आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजदीन विश्वकर्मा ने पीड़ितों को सरकार के बनाए गए कानून बड्स एक्ट 2019 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, कानून के तहत डीएम कार्यालय में भुगतान पटल खुल गया है। इसमें हर दिन भारी मात्रा में भुगतान के दावा फार्म जमा हो रहे हैं। करीब 10 लाख आवेदन जमा होने के बावजूद अभी तक भुगतान शुरू नहीं हुआ। इस पर संगठन 15 अक्तूबर को नहर कॅलोनी में आंदोलन करेगा। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, रामऔतार, विनोद कुमार मौर्य, जगदीश, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।