फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर आज

Mon, 13 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप मंगलवार को लगेगा। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शिरकत करेंगे। रक्तदाता रक्तदान कर दूसरों की जान बचाएंगे। रक्तदान महादान है। हर कोई इस पुनीत कार्य में खुद को शामिल करने के लिए लालायित है। फाउंडेशन के अभियान में बराबर कंधा से कंधा मिला कर चलने वाले महादानी पिछली मर्तबा दिए गए रक्तदान को बिसरा एक बार फिर से रक्तदाता बनना चाहते हैं। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही उनके फोटो भी प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सदर अस्पताल के ब्लड बैंक मेें आयोजित शिविर का उद्घाटन कार्यवाहक डीएम/ सीडीओ रामाश्रय करेंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रक्तदाता आकर दूसरों को जिंदगी देने में मददगार बन सकते हैं। इसके  लिए रक्तदाता की उम्र 18 साल और वजन कम से कम 45 किलो होना जरूरी है। मंगलवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए कई सामाजिक संगठनों ने संपर्क अभियान छेड़ रखा है। संगठन के कर्ताधर्ता रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान में परिवार समेत भागीदार बनने वाले जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा का एक और प्रयास जारी है। नेहरू युवा संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र साहू भी रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें