केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा कारोबारियों के आंदोलन में व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारी भी कूद गए हैं। चार अप्रैल को होने वाली बंदी को सफल बनाने के लिए सराफा कारोबारियों और व्यापारियों ने जुलूस निकाल आह्वान किया।
सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय अवस्थी, राजेंद्र त्रिवेदी समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस शहर के चौक से होते हुए पत्थरकटा चौराहा, पटेलनगर, आईटीआई रोड वर्मा चौराहा में समाप्त हुआ।
इस दौरान सराफा व्यवसायी कुलदीप नरायण पप्पन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी, राजा, राम सागर सोनी, धर्मेंद्र गुप्ता, शकील गोल्डी, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
सराफा व्यापारियों के आंदोलन में जहां सभी व्यापारी एकजुट होकर चार अप्रैल को बंदी का आह्वान कर रहे हैं, वहीं व्यापार मंडल के एक संगठन ने बंदी का विरोध किया है। शहर के हरिहरगंज स्थित एक टेंट हाउस में पत्रकारों से उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि सराफा कारोबारी एक महीने से प्रतिष्ठान बंद कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
सरकार ने हित में फैसला नहीं लिया तो एक दिन की सामूहिक बंदी से क्या होगा? इससे सिर्फ व्यापारियों का नुकसान होगा। कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद न करे। कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही संगठन जन प्रतिनिधियों और अफसरों के बंगलों का घेराव करेगा। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व मोइन राइन मौजूद रहे।