फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दरोगा बनकर किसान के बेटे से 15 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाने में तैनात पूर्व दरोगा होने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने किसान के बेटे से 15 हजार रुपये ठगी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी जोगराज लोधी ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसे एक नंबर से बुधवार शाम करीब पांच बजे फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को थरियांव थाने में पूर्व में तैनात रहे दरोगा बृजेश यादव बताया। आवश्यकता बताते हुए दरोगा ने तीन हजार रुपये गूगल पे पर ट्रांसफर करने की बात कही। उसने बाद में रुपये ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

जान पहचान होने के कारण युवक ने रुपये भेज दिए। रुपये मंगाने के लिए जोगराज ने अपने पहचान के रामपुर थरियांव निवासी सुनील विश्वकर्मा का फोन नंबर दिया। फोन करने वाले ने रुपये ट्रांसफर करने के लिए ओटीपी बताने के लिए कहा। ओटीपी बताने के बाद खाते से 15 हजार रुपये कट गए। यह देखकर युवक के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें