अब तक के सबसे बड़े अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल ने हर किसी की ख्वाहिश पूरी की है। फेस्टिवल में आया हर व्यक्ति न सिर्फ खरीददारी कर रहा है बल्कि दाम और गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर कर रहा है। फतेहपुरवासियों की जनता की फरमाइश पर इस फेस्टिवल को चार दिन के लिए और बढ़ाया जा रहा है।
अमर उजाला और टाटा शक्ति के सहयोग से 20 जून से शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज हुआ था। आईटीआई ग्राउंड में लगे इस फेस्टिवल में आने वाली जनता के लिए हर जरूरत का सामान होने से यह लोकप्रियता की पायदान चढ़ता जा रहा है। शर्ट से लेकर कार तक एक छत के नीचे मिलने से लोग दिन ब दिन इस मेला के मुरीद होते जा रहे हैं।
शहर के पॉश बाजार चौक में रहने वाली माया बुधवार को पड़ोस की चार महिलाओं के साथ अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में खरीददारी करती दिखाई दी, इनमें से किसी के हाथ पर जारजेट वाली साड़ी थी तो किसी के हाथ सूती धोती की क्वालिटी जानने का प्रयास कर रहे थे।
दो साड़ी खरीद कर बाहर निकल रही माया की पड़ोसी अनुराधा ने कहा कि इतने दाम पर इस क्वालिटी की एक साड़ी चौक में मिलना मुश्किल था। यहां तो दो-दो मिल गईं। खादी की शर्ट ख्ररीद रहे चतुरी के पुरवा के रवि भी 250 रुपये में दो शर्ट पाकर गदगद दिखाई दिए।
युवाओं ने कॉमेडी कर जीता दिल- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में बुधवार को स्थानीय प्रतिभाओं ने कॉमेडी के जलवे बिखरे। युवाओं ने अपनी अदाओं को दर्शकों को दीवाना बना दिया। कॉमेडी के यह सितारे सतरंगी स्टेज पर जब तक रहे, इनका दीदार करने वाले लोटपोट होते रहे।
क्या खूब है राजस्थान का जायका - फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में स्वाद का भी भरपूर ख्याल रखा गया है। पानी-पूरी और आइसक्रीम के साथ राजस्थानी स्वाद का भी प्रबंध है। राजस्थान का अचार हर गुजरने वाले को आकर्षित कर रहा है। जयपुर नाम से बिक रहा लीची और संतरा का रस लोगों को प्रभावित कर रहा है।
सिविल लाइन्स के ऋषभ सिंह पिज्जा के शौकीन हैं, लेकिन इन दिनों वह आईटीआई के फेस्टिवल प्वाइंट पर दोस्तों के साथ इन्हीं फ्रूट जूस का लुत्फ उठा रहे हैं। जूस के स्वाद के मुरीद ऋषभ की मानें तो ऐसा जायका उन्हें पहली बार मिला है।