फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बाइक, कारोबारी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
फोटो-14- फाइल फोटो सुरेन्द्र पांडेय। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बकेवर। घाटमपुर-बिंदकी मुगलमार्ग हाईवे पर खड़े डंपर से बाइक सवार दंपती टकरा गए। हादसे में कारोबारी पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर निवासी सुरेंद्र पांडेय (55) शनिवार को पत्नी साधना के साथ मौसा राजू अवस्थी के यहां जहानाबाद थाने के चिल्ली गांव गए थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे लौटते समय बकेवर थाने के आलमपुर मोड़ के पास पंक्चर डंपर सड़क किनारे खड़ा था। इसके पीछे अन्य डंपर भी कतार में खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दंपती की टक्कर डंपर से हो गई और दोनों उछलकर गिर पड़े।
दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल साधना को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र बिंदकी में होजरी का कारोबार करते थे। उनके दो पुत्र राहुल, आर्यन और दो पुत्री पूजा, पिंकी हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि भाई नरेंद्र की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

फोटो-14- फाइल फोटो सुरेन्द्र पांडेय। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें