फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रक्षाबंधन के दूसरे दिन भी रही बसों मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अन्य शहरों से भाइयों को राखी बांधने आईं बहनों को दूसरे दिन भी रोडवेज बस में परेशानियों को सामना करना पड़ा। महिलाएं राखी बांधने के बाद लौटने के लिए स्टैंड पर पहुंची तो बस ही गायब मिली। वहीं क्षमता से अधिक सवारियां भरकर बसें चलीं। बैठने की जगह न होने से खड़े होकर लोगों को यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में दिक्कतों का सामना कर भाइयों के घर पहुंची महिलाओं को ससुराल वापसी में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो से कानपुर, प्रयागराज, बांदा, लखनऊ, घाटमपुर, अमौली सहित कई रूटों पर 117 बसों का संचालन किया जा रहा है। दूसरे दिन स्टैंड पहुंची महिला यात्रियों को समय से बस सेवा न मिलने के कारण यात्री प्रतीक्षालय में घंटों इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को पड़ताल के दौरान कई बसें स्टैंड से नदारद मिलीं।
-
दोपहर करीब 12.35 बजे बस स्टॉप में बांदा जाने वाली बस के इंतजार में महिलाएं व पुरुष खड़े थे। यात्रियों ने बताया कि बस पहले से भरी चल रही हैं। बांदा जाना है। बस भरी होने की वजह से महिला व बच्चों को लेकर यात्रा में कठिनाई हो रही है। बसें भी स्टैंड में देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

यात्री प्रतीक्षालय में जमीन में बैठीं महिलाएं। संवाद
सीन-2- दोपहर करीब 12.25 बजे यात्री प्रतीक्षालय में माहिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ जमीन पर ही बैठी मिली। यात्रियों ने बताया कि मुसानानगर, घाटमपुर, जहानाबाद, की बस का एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ में बताया गया कि बस खराब है, बनने गई है।

शीलू देवी। संवाद
खागा निवासी शीलू ने बताया कि वह घाटमपुर जाने के लिए बस स्टॉप पहुंची। एक घंटे से अधिक समय बाद भी घाटमपुर रूट की बस नहीं आई है। आज पैसे देकर यात्रा करना है फिर भी बसें देर पहुंच रही हैं।
सुमित्रा देवी। संवाद
जहानाबाद निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि सोमवार को राखी बांधने के लिए आई थी। घर वापसी लिए एक घंटे से अधिक समय से प्रतीक्षालय में बस का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टॉप के अंदर कोई बस आती है। उसके पीछे यात्री दौड़ पड़ते हैं। सोमवार को भी बस में खड़े-खड़े ही यात्रा करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें