फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण का ढहाती जेसीबी। - फोटो : अवैध निर्माण का ढहाती जेसीबी।
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सामने करीब 10 बिस्वा जमीन जिला अस्पताल के नाम पर दशकों से दर्ज है। इस जानकारी से जिला अस्पताल प्रशासन अब तक बेखबर था। इसी का फायदा उठाकर दलालों ने जिला अस्पताल की जमीन बेच दी। इस जमीन को लगभग दो साल पहले एक हड्डी रोग विशेषज्ञ ने खरीद लिया। 840 वर्ग मीटर में निर्माण कराया जा रहा था। सीएमएस डॉ. पीके सिंह को अक्टूबर 2024 में जिला अस्पताल की जमीन पर कब्जा की जानकारी दी गई है। उन्होंने वीडियो बयान में बताया कि तहसीलदार से जमीन की जानकारी ली गई। उन्होंने जिला अस्पताल की जमीन होने की पुष्टि की। उसके बाद शनिवार को निर्माणाधीन ढांचा नगर पालिका के बुलडोजर से गिराया गया। अन्य निर्माण को भी नोटिस देकर हटाने को कहा जाएगा। उनके जमीन से नहीं हटने पर कब्जा ढहाया जाएगा। यह भूमि गाटा संख्या 1040 पर स्थित है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं जमीन कब्जे को लेकर सियासी पारा भी चढ़ा है। इसमें कई भूमाफियाओं की नजर बताई जा रही है। कार्रवाई के पीछे भी राजनीति को जोड़कर देखा जा रहा है। सीएमएस डॉ. पीके सिंह ने बताया कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। जिला अस्पताल की जमीन पर कब्जे को ढहाया गया है।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें