फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली कनेक्शन काटने पर कर्मियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली कनेक्शन काटने पर संविदा लाइनमैन और अन्य कर्मियों पर हमला किया गया। दस्तावेज फाड़कर एकमुश्त समाधान योजना का लगा कैंप बंद करा दिया। पुलिस ने दो नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सौंरा उपकेंद्र के अवर अभियंता अरविंद सरोज ने बताया कि वह गाजीखेड़ा गांव में नौ जनवरी को एकमुश्त सामाधान योजना का कैंप लगाए थे। बकायेदार उपभोक्ताओं की विद्युत लाइन काटी जा रही थी। गाजीखेड़ा में मौजूद संविदा लाइनमैन सागर सिंह व अन्य कर्मियों ने खुशबू सिंह पत्नी संतोष सिंह का विद्युत बिल बकाया होने पर लाइन काट दी। संतोष सिंह, जगदेव पाल ने लाइनमैन सागर सिंह के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सरकारी कागजात फाड़कर राजस्व वसूली के अभियान को बंद करा दिया। सरकारी कार्य में बाधा पैदा की। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें