पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर गोष्ठी करते बसपा कार्यकर्ता।
- फोटो : पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर गोष्ठी करते बसपा कार्यकर्ता।
फतेहपुर। वीआईपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस जन्मदिन मनाया गया।
मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल प्रभारी आकाश राव ने कहा कि पूरा देश बहन मायावती का जन्म दिवस मना रहा है। बहुजन समाज पार्टी की वजह से हम लोगों को मान सम्मान मिला है। चार बार की सरकार में हर वर्ग हर समाज को पूरी सुरक्षा मिली। पूर्व विधायक मुरलीधर ने कहा कि जिस तरह से बहन ने सरकार चलाई, वह काबिले तारीफ है। समाज का हर वर्ग उनके कार्यकाल को याद करता है। विशिष्ट अतिथि रमेश पासी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक विशाल वृक्ष है, जिसको लगाने में हमारे महापुरुषों ने बहुत त्याग और बलिदान दिया है। इस वृक्ष को बचाने की जरूरत है।
इस मौके पर सिपाहीलाल यादव, संजय सचान, डॉ. दीप गौतम, अशलम शेर खान, संदीप जडेजा, आरिश सिद्दीकी, नारायण निषाद, मनोज रतन, बामसेफ संयोजक मुन्ना लाल गौतम, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।