फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गांजा तस्करी में वांछित भाई भागे, घर से साढ़े पांच किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
फोटो-02- कल्यानपुर थाना क्षेत्र में खुले आम बिक रहा गांजा।स्रोत
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव में गांजा तस्करी की सूचना पर शुक्रवार रात बिंदकी और कल्यानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सगे भाई मौके से भाग गए। तलाशी के दौरान उनके घर से करीब साढ़े पांच किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

सौंह गांव निवासी सुशील तिवारी और गुलशन तिवारी सगे भाई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों गांजा समेत अन्य अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। टीम ने दोनों के घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों मौके से भाग गए। तलाशी में घर से गांजा बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें