बांदा सागर हाइवे पर खजुहा विकासखंड के गांव रावतपुर सरांय के पास रामगंगा नहर पुल की रेलिंग टूटी पड़ी है। इस हाइवे में रात दिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन चलते हैं।
कभी भी पुलिया की टूटी रेलिंग के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। नरेंद्र देव मिश्रा, प्रधान रिजवान, दिनेश बाजपेई आदि ग्रामीणों ने बताया कि मौत को दावत दे रही इस पुलिया की रेलिंग को बनवाए जाने की मांग प्रशासन से की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।