फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः चालू शिक्षा सत्र में चार प्रकाशनों की किताबें मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने एनसीईआरटी से मान्य चार प्रकाशनों की किताबों की सूची जारी कर दी है। सभी माध्यमिक विद्यालयों में इन्हीं प्रकाशनों की किताबें पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी स्कूलों को डीआईओएस ने यही किताबें पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में कहा है कि शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए एनसीईआरटी ने कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए चार प्रकाशनों को अधिकृत किया है।
इन प्रकाशनों में राजीव प्रकाशन प्रयागराज, आलोक प्रिंटर्स आगरा, काका संस प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, रवी आफसेट प्रिटर्स एंड पब्लिकेशन आगरा शामिल हैं। डीआईओएस ने निरीक्षण में किसी भी स्कूल में अन्य प्रकाशन किताबें मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें