फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोलेरो सवारों ने मूंगफली विक्रेता को पीटकर 30 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। बोलेरो सवार चार बदमाशों ने शनिवार दोपहर मूंगफली विक्रेता को गाड़ी में बैठाकर पीटा और 30 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद चौडगरा ओवरब्रिज के आगे विक्रेता को उतारकर भाग निकले। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी मुन्ना रैदान कस्बा चौराहे पर मूंगफली की दुकान लगाता है। वह शनिवार दोपहर लघुशंका को दुकान से 500 मीटर दूर गया था। लौटते समय चौराहे से फतेहपुर रोड पर एक बोलेरो सवार चार बदमाशों ने मुन्ना को खींचकर बोलेरो में बैठा लिया।
आरोप है कि पीटकर जेब से 30 हजार रुपये छीन लिए। हाईवे पर चौडगरा ओवरब्रिज के पास उतारकर शहर की ओर भाग निकले। मुन्ना ने चौकी में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा चेक कर जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें