फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। थाना क्षेत्र के अजमतपुर बरगदिहा नहर पुलिया के पास बड़ी नहर में रविवार रात करीब 11 बजे एक युवक का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीण हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने महरून रंग की गोल गले वाली हाफ टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। गले में काले धागे में कौड़ी बंधी थी और दाहिनी कलाई में सफेद रंग का कड़ा था।
लंबे समय तक पानी में रहने से शव का चेहरा, हाथ और पैरों की अंगुलियां खराब हो चुकी हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें