फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा में डूबे दो किशोरों में एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। आलमपुर नरही गांव में गंगा में डूबे दो किशोरों में से पुष्पेंद्र पाल का शव शुक्रवार को तीसरे दिन हथगाम क्षेत्र के समूपुर घाट के पास मिला। दूसरे किशोर गजराज उर्फ गज्जू की तलाश में एसडीआरएफ की टीमें जुटी हैं। बेटे का शव देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आलमपुर नरही गांव में 21 अक्तूबर को गंगा में नहाते समय गजराज और पुष्पेंद्र डूब गए थे। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की दो टीमें लगाई गई थीं। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे समूपुर गंगा घाट के पास शव उतराता मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे।
पुष्पेंद्र के पिता कल्लू ने शव की पहचान की। पुष्पेंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन आकांक्षा है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां साधना देवी गश खाकर गिर पड़ीं। आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

उधर दूसरे किशोर की तलाश में टीम नौबस्ता घाट से करीब 10 किलोमीटर आगे तक खोजबीन करती रही। असनी चौकी प्रभारी अरविंद मौर्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें